Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान, महिलाओं के स्वास्थ्य देखभाल का एक बेमिसाल उदाहरण


लखीमपुर खीरी। बुधवार कोष्स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियानष् के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फूलबेहड़ में विशाल स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ विधायक श्रीनगर मंजू त्यागी एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विश्वनाथ सिंह के द्वारा फीता काट कर किया गया। इस दौरान विधायक मंजू त्यागी ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार गरीबों को राशन आवास व उज्ज्वल गैस के साथ ही स्वास्थ्य की बेहतर सेवाएं उपलब्ध करा रही है। देश में रहने वाली प्रत्येक महिला के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी भी प्रधानमंत्री जी एक भाई की तरह उठा रहे हैं।आज आपके घर के पास ही प्रधानमंत्री आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर जांच और दवा निशुल्क उपलब्ध है, यह सरकार की दृढ़ इच्छा शक्ति से संभव हुआ है। सीएचसी अधीक्षक फूलबेहड़  डॉ कमलेश नारायण ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में कुल 890 लाभार्थियों द्वारा भागीदारी की गई, जिसमें आयुष्मान कार्ड 12, आभा आईडी 125, लैब में 156 मरीजों की जांच एवं रक्तचाप के 84 मधुमेह के 79 जांच, 70 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व, जांच डेंटल सर्जन द्वारा 32 मरीज, नेत्र चिकित्सक द्वारा 47 लाभार्थियों की जांच, चर्म रोग के 34, बाल रोग के 92 एवं स्त्रीरोग के 117 मरीजों परामर्श एवं उपचार किया गया।आयुष एवं अन्य चिकित्सकों द्वारा 563 मरीजों को परामर्श व उपचार प्रदान किया गया। 

शिविर में जनपद स्तर से डॉ. अनिल वर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपेंद्र गौतम, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम सिंह, नेत्र विशेषज्ञ सहित डॉ. कमलेश नारायण, अधीक्षक, डॉ. आशीष वर्मा,  डॉ. प्रकाशनी वर्मा, डॉ. अंकिता भारती, डेंटल सर्जन एवं डॉ. इरफान, डॉ. अनिल वर्मा, डॉ. पीयूष राज, आयुष चिकित्सक द्वारा आए हुए मरीजों का उपचार किया गया। वही खमरिया सीएचसी में विशाल स्वास्थ्य शिविर  का शुभारंभ धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने किया। विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे रही है। इसी कड़ी में मुफ्त जांच, निःशुल्क दवा वितरण, टीकाकरण तथा परिवार नियोजन से जुड़ी सेवाओं की जानकारी दी गई। 

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित सिंह ने बताया कि शिविर में 391 पुरुष और 404 महिलाओं सहित कुल 795 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |