Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतें डिफाल्टर श्रेणी में पाये जाने पर होगी कार्रवाई-डीएम


प्रतापगढ़। जिले में गुरुवार को जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय के सभागार में राजस्व प्रशासन एवं कर-करेत्तर राजस्व संग्रह की समीक्षा की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने खनन, आबकारी, परिवहन विभाग, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, नगरीय निकाय, वाणिज्य कर सहित अन्य विभागों के राजस्व वसूली की समीक्षा की गयी जिसमें वाणिज्य कर की प्रगति ठीक नही थी जिस पर लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिये गये। उन्होने उपजिलाधिकारियों से कहा कि अभियान चलाकर विद्यालयों में जाकर स्कूली वाहनों के परमिट, प्रदूषण, फिटनेस आदि की चेकिंग की जाये और चेकिंग के दौरान कोई कमी पायी जाये तो आवश्यक कार्यवाही की जाये। डीएम ने एआरटीओ को कड़े निर्देश देते कहा कि समस्त विद्यालयों के वाहनों की चेकिंग कराकर उसका प्रमाण पत्र उपलब्ध करायें, यदि किसी भी प्रकार की घटना घटित होगी तो आपके विरूद्ध कार्यवाही हेतु शासन को पत्र भेजा जायेगा। बैठक में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के सन्दर्भो के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि शिकायतें डिफाल्टर श्रेणी में न जाने पाये, तहसील स्तर पर आईजीआरएस सेल की व्यवस्था की जाये जिससे शिकायतों का निस्तारण समय से हो सके। मुख्य राजस्व अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जिन तहसीलों में शिकायतें डिफाल्टर पायी जाये या असन्तोषजनक रिपोर्ट प्राप्त हो तो सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही तत्काल कराना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार जिलाधिकारी ने स्वामित्व योजना, कृषक दुर्घटना योजना, कृषि आवंटन, आवास आवाटंन, मत्स्य पालन, कुम्हारी कला, दैवीय आपदा आदि की समीक्षा की। डीएम ने उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों को निर्देशित किया गया कि कोर्ट में समय से बैठे और आये हुये केसों की गहनता से जांच करके कोर्ट केसों का निस्तारण करें। बैठक में उप कृषि निदेशक ने बताया कि डिजिटल क्राप सर्वे 16 तारीख से कराया जायेगा जिस पर डीएम ने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी कार्मिक डिजिटल क्राप सर्वे हेतु लगे है उनके साथ बैठक कर ली जाये जिससे डिजिटल क्राप सर्वे का कार्य समय से किया जा सके। डीएम ने कहा कि आगामी धान खरीद हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक सप्ताह में बैठक कर ली जाये जिससे क्रय केन्द्रों पर व्यवस्थायें सुनिश्चित हो सके। 

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान पत्रावलियों, उपस्थिति पंजिका, कार्यालयों की साफ-सफाई आदि में विभिन्न प्रकार की कमियां पायी जाती है, समस्त जिम्मेदार अधिकारी अपने कार्यालयों की व्यवस्थाओं को बेहतर रखें, कार्यालयों हेतु जो भी निर्देश जारी किये गये है उसके अनुसार अपने कार्यालयों का स्वयं निरीक्षण करें जिससे कार्यालयों की कमियां दूर हो सके, यदि किसी कर्मचारी द्वारा कार्यो में लापरवाही बरती जा रही है तो उस पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाये जिससे कार्यालय का कार्य सुचारू रूप से चल सके।  अन्त में जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों को निर्देशित किया कि अपने-अपने कार्यो एवं दायित्वों का सम्यक निर्वहन करें, लापरवाही कदापि न बरते, अन्यथा की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार तिवारी, समस्त उपजिलाधिकारी सहित सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |