लखनऊ: कृष्णा नगर में ज्वैलरी शोरूम से सोने की चेन चोरी, एक सप्ताह बाद मुकदमा दर्ज
September 07, 2025
आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में संचालित एक निजी ज्वैलरी शोरूम से एक सोने की चेन चोरी हो गई। वहीं पुलिस ने पीड़ित शोरूम मालिक की शिकायत पर चोरी घटना के एक सप्ताह बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया कि सेक्टर जी, एल०डी०ए० कालोनी थाना आशियाना निवासी पवन कुमार चावला पुत्र स्व० हरदास मल चावला के अनुसार उनकी कृष्णा डायमण्ड एण्ड गोल्ड ज्वैलरी नामक सेक्टर बी, एल०डी०ए० कालोनी नियर फिनिक्स माल लखनऊ का प्रोपराइटर है आरोप है कि कृष्णानगर की उक्त फर्म से बीते 27 अगस्त को एक सोने की चेन अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गयी है जिसकी जानकारी होने पर उन्होंने स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित शोरूम मालिक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
.jpg)