लखनऊ: जालसाजों ने खाताधारक के चचेरे भाई की फेसबुक आईडी हैक कर हड़पे 50 हजार रुपये
September 07, 2025
आलमबाग। आशियाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में रहने वाले एक खाताधारक के चचेरे भाई की फेसबुक आईडी हैक करे जालसाजों ने आनलाइन 50 हजार रुपये हड़प लिया। आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर जी निवासी संतलाल पुत्र शीतल प्रसाद के अनुसार उनका बैंक खाता इंडियन बैंक उन्नाव में है। बीते 1 सितम्बर को फेसबुक पर उनके चचेरे भाई के लड़के कमल किशोर की आईडी से मैसेज आया कि वह उन्हें पैसा भेज रहा है। आरोप है कि उसके बाद एक फर्जी स्लिप आई जिसमें 55 हजार रुपये का जिक्र था और फिर मैसेज आया कि कमल किशोर को कुछ परेशानी है और उसे 1.45 हजार रुपये देने होंगे। जिसपर उन्होंने क्यूं आर कोड के माध्यम से 50 हजार रुपये आनलाइन भेज दिया। वहीं पीड़ित का कहना था कि फिर जालसाजों ने उनसे 95 हजार और मांग किया जिसपर उन्होंने घर पे उसकी वाइफ से बात किया तो पता चला कि उसकी फेसबुक आईडी किसी ने हैक कर लिया है। जिसकी जानकारी होने पर उन्होंने आनलाइन शिकायत करने के साथ स्थानीय आशियाना थाने में पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित खाताधारक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
.jpg)