लखनऊ: सड़क हादसे में इलाज के दौरान युवक की मौत, भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज
September 07, 2025
आलमबाग। आशियाना क्षेत्र में बीते 2 सितंबर की रात्रि सड़क हादसे में वाहन की टक्कर से घायल युवक की इलाज दौरान मौत हो गई,मृतक के भाई ने अंतिम क्रिया बाद गाड़ी नंबर आधार पर पुलिस से शिकायत की है। मूलरूप से जनपद बाराबंकी के इब्राहीमपुर ग्राम निवासी मुकेश कुमार पुत्र मंशा राम यादव ने बताया कि 2 सितंबर की रात्रि करीब 11 बजे उसके भाई लोकेश कुमार का सेक्टर जी आशियाना चैराहे के निकट एक्सीडेंट हो गया था जिसे मौजूद लोगो ने लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया था जहां उसके भाई को ट्रामा के लिए रेफर कर दिया गया था ट्रामा में भीड़ के कारण वह गोमती नगर स्थित निजी में इलाज के भर्ती कराया जहां उसके भाई की मृत्यु हो गई जिसकी अंतिम क्रिया मूल आवास पर करने के बाद आशियाना थाना पहुंच पुलिस से गाड़ी नंबर आधार पर शिकायत की है । पुलिस मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हैं।
.jpg)