शाहबाद: नवनियुक्त जिला महामंत्री का हुआ स्वागत
September 09, 2025
शाहबाद। गौरक्षा वाहिनी ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। बुधवार को शाहबाद में गौरक्षा वाहिनी के जिलाध्यक्ष धर्मपाल लोधी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें शाहबाद निवासी निर्दोष यादव को जिला महामंत्री मनोनीत किया है। इसके बाद उन्हें फूल मला पहनकर उनका स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि निर्दोष की गौ सेवा की भावना देखते हुए उन्हें इस पर पर मनोनीत किया है। इस दौरान गौ रक्षा के लिए रणनीति बनाने पर चर्चा की गई। साथ ही नए पदाधिकारियों को गोवंश की रक्षा के लिए टिप्स दिए गए। इस अवसर पर वेदप्रकाश सागर, धर्मपाल सिंह, राशिद अल्वी, तेजपाल लोधी, पीतांबर सिंह, सुरेंद्र सिंह, नितिन यादव आदि मौजूद रहे।
