Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबाद: कूड़े का शतप्रतिशत सोर्स सेग्रीगेशन सुनिश्चित कराएं - ईओ


शाहबाद। नगर पंचायत में आयोजित कार्यशाला में प्रभारी अधिशासी अधिकारी कुमार संजय ने कूड़े के अपशिष्ट के शतप्रतिशत  सेग्रीगेशन सुनिश्चित कराएं जाने पर जोर दिया।  उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण के दौरान यह अंतिम रूप से सुनिश्चित कराएं, सूखे व गीले कपड़े कचरे का शतप्रतिशत स्त्रोत पृथकीकरण किया जाए तथा सूखा गीला कचरा रिक्शे के  पृथक- पृथक हिस्से में संगृहित किया जाए। ताकि निर्धारित मानदंडों के अनुरूप कचरे का प्रबंधन सुगम रूप से किया जा सके। वहीं, उन्होंने नगर पंचायत कर्मियों से कहा कि वे लोग भी आम जनता को जागरूक करें की सभी अपने घरों से निकलने वाला सूखा व गीला कूड़ा अलगदृअलग करके ही निकाय कर्मी को दें। अधिशासी अधिकारी ने कूड़ा अलग-अलग करने की प्रक्रिया भी समझायी ताकि कचरा प्रबंधन को और प्रभावी बनाया जा सके। बताया कि  यह कार्यक्रम नगर के सभी वार्डो में वार्डो की प्रोत्साहन समिति के साथ आगे भी चलाया जाएगा। कार्यक्रम में प्रभारी स्वच्छ भारत मिशन मुजीब मियां, लिपिक नवेद मियां,  रिजवान खान,  रेहान अहमद,  वार्ड सभासद प्रतिनिधि श्रीराम, सभासद शिशुपाल, मंडल सदस्य साजिद आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |