जगदीशपुर: गुडवर्क! हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार
September 24, 2025
जगदीशपुर/अमेठी। जनपद के थाना जगदीशपुर पुलिस को एक बउी सफजता हांथ लगी है पुलिस ने 18 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत जगदीशपुर पुलिस ने अभियुक्त गुलफान पुत्र मोहर्रम अली निवीसी ग्राम बरजोर का पुरवा मजरे खालिस बहारपुर थाना बाजारशुक्ल जनपद अमेठी उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । उ0नि0 विधानचन्द्र यादव ने बताया कि तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 18 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ।
