Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः बगैर लाइसेंस के चल रहे मेडिकल से एक लाख रुपये मूल्य की दवाएं सीज


बलिया। बगैर लाइसेंस के संचालित हो रही एक दवा की दुकान पर बड़ी कार्रवाई करते हुए औषधि निरीक्षक सिद्धेश्वर शुक्ल ने मेडिकल स्टोर में रखे लगभग एक लाख रुपये मूल्य के दवाओं को सीज कर दिया।  इसके साथ ही दुकान में रखें चार दवाओं के नमूने लिए। 

औषधि निरीक्षक ने बताया जनसुनवाई के माध्यम शिकायत मिली थी कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर के पास एक मेडिकल की दुकान बगैर लाइसेंस के चल रही है। शिकायत पर जिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। 

इस क्रम में स्थानीय पुलिस के साथ बुधवार को निखिल कुमार सिंह द्वारा संचालित मेडिकल स्टोर की दुकान पर छापेमारी की गई। करवाई करते हुए दुकान में रखे लगभग एक लाख रुपये मूल्य के औषधियों को सीज कर दिया गया। इसके साथ ही चार दवाओं के नमूनों को विश्लेषण के लिए संग्रहीत करके राजकीय विश्लेषक उत्तर प्रदेश को भेज दिया गया। विवेचना के उपरान्त मेडिकल स्टोर के मालिक के विरूद्ध संक्षम न्यायालय में वाद दाखिल किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |