लखनऊ: किसान मजदूर व्यापारी विकास फाउन्डेशन के तत्वावधान में इको गार्डन में धरना, हत्या के मामले में न्याय की मांग
September 08, 2025
लखनऊ। हरदोई जनपद के थाना माधोगंज क्षेत्र के ग्राम जेहदीपुर निवासी किसान बालक राम के पुत्र चन्द्रशेखर उर्फ राहुल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मृतक के पिता बालक राम व ग्रामीणों का आरोप है कि राहुल की हत्या की गई, जबकि डॉक्टरों व पुलिस प्रशासन ने इसे आकस्मिक बिजली गिरने से हुई मौत करार दिया।गाँव के किसानों और प्रत्यक्षदर्शियों ने स्पष्ट कहा कि खेतों में किसी भी प्रकार की बिजली नहीं गिरी थी। इसके बावजूद प्रशासन ने ग्रामीणों की बात को दरकिनार कर दिया। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने डीएम और एसपी से मिलकर शव का पुनः पोस्टमार्टम कराने की माँग की, किन्तु आरोप है कि पुलिस ने लोगों को भगा दिया और कोई कार्यवाही नहीं की गई।इसी आक्रोश को लेकर आज किसान मजदूर व्यापारी विकास फाउन्डेशन के बैनर तले इको गार्डन, लखनऊ में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राम नरेश भारतीय ने धरने का नेतृत्व किया।धरने के उपरांत मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन पुलिसकर्मियों को सौंपा गया । जिसके पश्चात धरना समाप्त हुआ।
.jpg)