सौरिख छिबरामऊ/ कन्नौज।शनिवार दोपहर बाद ग्रामीणों ने एक गौवंश को घेरकर उस पर भाले, कुल्हाड़ी और लाठी डंडे से हमला कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी।तड़पकर हुई मौत के बाद दूसरे दिन पुलिस ने गौवंश का बगैर पोस्टमार्टम कराए शव जेसीबी से गांव के बाहर खेत में दफना दिया।
थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में शनिवार दोपहर बाद खेतों में घूम रहे गौवंश को आधा दर्जन के करीब ग्रामीणों ने भाले, कुल्हाड़ी और लाठी डंडे से लैस घेरकर बेरहमी से पहले उसकी आंखें फोड़ी उसके बाद हमला कर उसके पैर काट और सींग काटकर तड़पता छोड़कर मरने को छोड़ दिया। रविवार सुबह गौवंश ने दम तोड़ दिया तो किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रधान से जेसीबी मशीन मंगवाकर गौवंश का शव वहीं खेत में बगैर पोस्टमार्टम कराए दफन करवा दिया।इस बारे में पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर मेहर सिंह ने बताया कि पुलिस की तरफ से ऐसी कोई सूचना नहीं मिली सूचना मिलती तो पोस्टमार्टम के लिए जरूर जाता। इस बारे में थाना प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया मामले की जांच की जा रही है घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
.jpg)