Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शुकुलबाजार: औचक निरीक्षण में अव्यवस्था देख भड़के सीएमओ! कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश


शुकुलबाजार/अमेठी। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  में सोमवार को सीएमओ के औचक निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था और लापरवाही की पोल खुल गई। अस्पताल परिसर में न तो साफ-सफाई की स्थिति ठीक पाई गई और न ही मरीजों को दवाओं की पर्याप्त सुविधा मिल रही थी। निरीक्षण के समय कई चिकित्सक व कर्मचारी बिना किसी सूचना के अपनी ड्यूटी से गायब पाए गए। अचानक हुई जांच से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। मरीजों के साथ आए परिजन विनोद कुमार ने भी जन औषधि केंद्र से महंगी दवाई मिलने व अव्यवस्थाओं को लेकर शिकायतें दर्ज कराईं। अस्पताल परिसर की व्यवस्था देखकर सीएमओ भड़क उठे और मौके पर ही जिम्मेदार कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के बाद सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर सुधीर कुमार वर्मा को तत्काल व्यवस्थाएं सुधारने के आदेश दिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में पुनः औचक निरीक्षण किया जाएगा, ताकि मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके। अस्पताल परिसर में प्रशिक्षणरत ट्रेनी हर्षित कुमार द्वारा बाहर की दवा लिखने का मामला सामने आया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्य फार्मासिस्ट राजकुमार त्रिपाठी को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही निर्देश दिए कि मरीजों को केवल अस्पताल परिसर से ही दवाइयाँ उपलब्ध कराई जाएँ। सीएमओ के औचक निरीक्षण के दौरान जन औषधि केंद्र की भारी लापरवाही सामने आई। निरीक्षण के समय खुलासा हुआ कि मात्र कुछ रुपये की कीमत वाली पीसीएम ग्लूकोज की बोतल मरीज को 200 में बेची गई थी। इस अनियमितता को देखकर सीएमओ भड़क उठे और जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों के साथ किसी तरह की लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |