Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जामो: वाह भाई वाह! प्राथमिक विद्यालय के कमरों में भरा पानी! ना लगा है गेट ना चारों तरफ से है बाउंड्री


जामो/अमेठी। विकासखंड का प्राथमिक विद्यालय बरेहटी जो शारदा सहायक खंड 49 के किनारे स्थित है जिसमें लगभग सभी कमरों में पानी भरा हुआ है जहां बच्चे प्रार्थना करते होंगे उस प्रांगण में पानी कई तरफ से विद्यालय चारों तरफ से खुला है बाउंड्री वॉल भी बनी कुछ खुली हुई है संभवबत इस समय की किवाड़ पल्ला उठा ले गए हैं जानकारी मिली है कि यहां असुविधा का ही बोलबाला है इस संबंध में जानकारी के लिए जब जमाो के खंड शिक्षा अधिकारी सोमनाथ यादव जी से बात करने का प्रयास किया गया दूरभाष पर तो कई फोन लगाने के बाद भी उनका फोन नहीं उठा अक्सर उनका फोन उठाता भी नहीं है आसपास के लोगों ने जानकारी दिया कि यहां पर कभी जांच  के लिए अधिकारी कर्मचारी नहीं आते इस संबंध में जब जिले के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा मैं इसे अभी दिखावाता हूं मैं तो यही कहूंगा कि पहले चारों तरफ से इसकी बाउंड्री बने जो किवाड़ पल्ला निकल गए हैं उसे ठीक हो और गेट कम से कम गेट लग जाए  कोई जानवर या अन्य लोग रात-विरात अंदर ना जाए साथ ही मिट्टी डाल करके जो चारों तरफ से पानी भरा हुआ है कमरों में पानी भरा हुआ है उसे ऊंचा कर दिया जाए जिससे सांप बिच्छू अन्य कोई जानवर बच्चों को कीड़े मकोड़े नुकसान न पहुंच सके मुझे लगता है पूरे प्रदेश में यह विद्यालय  बदतर स्थिति में ग्राम पंचायत बरेहटी में शारदा सहायक खंड 49 के किनारे में बना हुआ है जहां कोई अधिकारी जांच पड़ताल के लिए लोग बताते हैं कभी नहीं आते।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |