Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मुसाफिरखाना: श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा व्यवस्था समिति की हुई बैठक


मुसाफिरखाना/अमेठी। श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा व्यवस्था समिति द्वारा मुसाफिरखाना के सभी श्री दुर्गा पूजा समितियां को बैठक स्थानीय डाक बंगला वन विभाग में की गई जिसमें केंद्रीय दुर्गा पूजा व्यवस्था समिति के संरक्षक ,पदाधिकारीगण एवं सभी दुर्गा पूजा समितियां के  सर्वसम्मत से पुनः अतुल सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।इस अवसर पर अतुल सिंह ने कहा कि केंद्रीय दुर्गा पूजा व्यवस्था समिति एक धार्मिक संगठन है और हम पर पुनः जिम्मेदारी सौंपने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया प्रशासन और समितियां के बीच में समन्वय बनाकर भव्य और दिव्य महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें श्री बलराम कुमार अग्रहरी ने संचालन करके केंद्रीय दुर्गा पूजा व्यवस्था समिति की भूमिका को रखा वही श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा व्यवस्था समिति के युवा सेना अध्यक्ष राहुल कौशल विद्यार्थी ने सभी दुर्गा पूजा समितियां की समस्याओं की बृहद चर्चा की एवं उनकी मुख्य समस्याओं को डायरी में नोट किया जिसमें सभी समितियां के सर्वसम्मत से अष्टमी के दिन 30 सितंबर 2025 को मातारानी का प्रथम दिन की शुरुआत होगी और 8 अक्टूबर को विसर्जन किया जाएगा। जिसमें संरक्षक मंडल के सुरेश अग्रहरि , अंशुमान टंडन अभिषेक तिवारी वासु गुप्ता सभासद शिव शंकर अग्रहरी, विवेक अग्रहरी, शिवम मौर्य एवं सभी दुर्गा पूजा समितियां आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |