Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः एलआईसी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने कर्मचारियों के बीच दीप प्रज्वलित कर एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु शपथ दिला कर उपलब्धियों पर जताई खुशी


प्रतापगढ़। जिले के भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा में एलआईसी को 69वीं वर्षगांठ सभी कर्मचारियों की अधिक उपस्थिति में बहुत उल्लासपूर्वक मनाई गई। प्रबंधक प्रशासन सुरेश मिश्रा के निगम की सन 1956 से अब तक के इतिहास पर चर्चा की कर्मचारियों को कहा कि ग्राहकों की सेवा ही सर्वोपरि है।

विकास अधिकारी आर ० के ० आर्य ने कहा कि निगम का राष्ट्रीयकरण से अब तक बहुत प्रगति की है, भारत की आर्थिक पूंजी में महत्वपूर्ण योगदान है अभिकर्ताओं की आय दुगनी हुई है।

भारतीन पॉलिसी धारकों का विश्वाश लगातार भारतीय जीवन बीमा निगम को मजबूत कर रहा है, बीमा ग्राहकों को अच्छी सहायता देने का संकल्प लिया । वर्षगांठ में सम्मानित होने वाले कर्मचारी शकील जाफरी विकास अधिकारी, उमेश दत्त पाण्डेय, पृथ्वीराज सिंह अभिकर्ता को कार्यालय की ओर से एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को डॉ दयाराम मौर्य रत्न , आनन्द मोहन ओझा, रोशललाल उमरवैश्य को सम्मानित किया गया।

पत्रकारिता से राजन शुक्ला , विशाल रावत, मनोज दूबे, ओ० पी० गुप्ता, जयंती प्रसाद, सौरभ शर्मा, आदि को सम्मानित किया गया।

अध्यक्षीय भाषण में डॉ दयाराम मौर्य रत्न ने निगम की उपलब्धियों पर चर्चा की, उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए निगम और ऊंचाइयों पर ले जाने का व्रत लिया। कार्यक्रम में दीनानाथ यादव ,  प्रशासनिक अधिकारी संतोष मिश्रा, गंगा मिश्रा, राजकुमार पाण्डेय, रोहित कोरी , आशीष मौर्या, अश्वनी सिंह, प्रकाश नारायण त्रिपाठी, नीरज कुमार , आर पी० सिंह , 

शिवानी सिंह, रेनू यादव , प्रशांत गुप्ता, सहायक शाखा प्रबंधक, ओम प्रकाश कोरी , दिनेश कुमार, संजय सिंह, ज्ञान प्रकाश अभिकर्ता एवं तमाम विकास अधिकारी उपस्थित रहें। उक्त कार्यक्रम का संचालन राजीव जी ने किया।  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |