Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुर: नानक सागर से पानी छोड़े जाने पर स्थानीय लोगों में दहशत का डर


बीसलपुर। लगातार चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। नानक सागर डैम से लगभग 60,000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद देवहा नदी उफान पर है। नदी का पानी किनारों से बाहर आ गया है, जिससे आसपास के गांवों के लोग दहशत में हैं।प्रशासन ने देवहा नदी किनारे बसे गांवों   रामपुर नगरिया, राजुपुर, चैसर, हरदो पट्टी, अर्जुनपुर, ढुक्सी और महुआ  के लोगों को अलर्ट जारी किया है।ग्रामीणों का कहना है कि पिछले वर्ष भी बाढ़ से उनकी फसलें बर्बाद हुई थीं और इस बार फिर वही संकट खड़ा हो गया है। नवदिया गांव में तो तीसरी बार बाढ़ का पानी मुख्य मार्ग पर उतर आया है, जिससे ग्रामीणों को बीसलपुर आने-जाने में भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।बढ़ते जलस्तर और लगातार बरसात से ग्रामीण अपनी किस्मत को कोसते नजर आ रहे हैं। प्रशासन की ओर से सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |