तिलोई: डीएम साहब! आवास योजना पर उठे रहे सवाल
September 29, 2025
तिलोई/अमेठी। जिले में पीएम आवास योजना के क्रियान्वयन पर सवाल उठ रहे हैं।ब्लाक तिलोई क्षेत्र के भदसाना ग्राम सभा की रहने वाली शबनम विगत कई वर्षो से झोपडी स्वरूप मकान में निवास कर रही थी।जो हाल ही की बारिश में ढह गया है।शबनम के अनुसार वह वर्तमान में अपने भाई के साथ उनके आवास में रहती हैं।शबनम के मुताबिक झोपड़ी गिरने के बाद उन्हें कोई अन्य आश्रय नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि पात्र होने के बावजूद उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिला।भदसाना ग्राम सभा में अधिकांश आवास योजना का लाभ उन लोगों को दिया गया है।जो पूरी तरह से अपात्र हैं और उनके पास पहले से पक्के मकान हैं।इस स्थिति ने भदसाना ग्राम सभा में आवास योजना की पारदर्शिता पर सवालिया निशान खड़े किए हैं। स्थानीय लोगों ने ग्राम सभा में आवांटित समस्त आवासों की जांच की मांग की है।जिससे पात्र और अपात्र लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित हो सके।लोगों का आरोप है की अधिकांश आवास अपात्रों को ही आवांटित हुए हैं।खंड विकास अधिकारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।यदि कोई व्यक्ति आवास की श्रेणी में पात्र पाया जाएगा तो उसे निश्चित तौर पर योजना का लाभ दिया जाएगा।
