Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोई: मिशन शक्ति! छात्राओं को किया जागरूक


तिलोई/अमेठी। तिलोई क्षेत्र अंतर्गत खानापुर चपरा स्थित हाई स्कूल विद्याकलश में प्रदेश सरकार की मंशानुरूप मोहनगंज कोतवाली की महिला पुलिस टीम ने मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा,आत्मरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के उपायों के साथ-साथ विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इस अवसर पर महिला सब इंस्पेक्टर प्रेम शिला ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा का पावन नवरात्र चल रहा है। बेटियां शक्ति स्वरूप हैं। बावजूद इसके समाज में कुछ अराजक तत्वों के चलते बेटियों को उनकी शक्ति याद दिलाया जा रहा है।पुलिस-प्रशासन उच्चाधिकारियों के आदेश पर इस तरह का कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।उन्होंने कहा कि बेटियों को जागरूक और निडर होना चाहिए।उनके साथ यदि कहीं कुछ भी गलत हो तो बिना संकोच अपने अभिभावकों को बताएं।तथा टोल फ्री सहायता नंबर पर एक काल करके बताएं।महिला सब इंस्पेक्टर प्रेम शिला ने महिला सशक्तिकरण,एंटी रोमियो व शक्ति दीदी अभियान व साइबर अपराध सुरक्षा के बारे में बच्चियों को विस्तार से बताया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्राओं को पोस्टर एवं पम्पलेट वितरित किए गए। पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर जगत पाल सिंह, सब इंस्पेक्टर प्रेम शिला,सिपाही मनीष,पूनम एवं प्रियंका उपस्थित रहीं तथा बच्चियों को प्रशिक्षित किया कार्यक्रम का संचालन खेल प्रशिक्षक राहुल एवं शिक्षिका रमा तिवारी ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |