बाराबंकीः सपा ने स्नातक मतदाता जोड़ो अभियान के लिए की समीक्षा बैठक
September 24, 2025
बाराबंकी। जनपद में स्नातक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा और गति प्रदान करने के लिए समाजवादी पार्टी ने जिला कार्यकारिणी बैठक आयोजित की। जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों से विस्तार से चर्चा करते हुए जिम्मेदारियों का निर्धारण किया और निर्देश दिए कि खंड स्नातक क्षेत्र में सर्वाधिक फॉर्म भरवाकर जनपद का नाम शीर्ष पर लाया जाए।अध्यक्ष ने विधानसभा प्रभारी और उनके सहप्रभारियों के नामों की घोषणा की और सभी को गांव-गांव, घर-घर जाकर स्नातक मतदाता बनने योग्य युवाओं के फॉर्म भरवाने की जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष, जिला सचिव, सदस्य, फ्रंटल संगठनों के जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकारिणी पदाधिकारी मौजूद रहे।
