Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबाद: दहेज हत्या के मामले में पांच लोगों पर पति सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज


शाहबाद। बरेली जनपद के आंवला तहसील अंतर्गत उसेता गांव निवासी वीर सिंह ने अपनी पुत्री राजबाला की की शादी वर्ष 2019 में अरून कुमार पुत्र मलखान निवासी ग्राम चन्दपुरा सालिस थाना शाहबाद जिला रामपुर से हिन्दू रीति रिवाज से की थी।शादी में वीर सिंह ने अपनी हैसियत के मुताबिक लगभग 2,50,000ध्-रूपये खर्च किये तथा काफी दान दहेज दिया व बारातियों की काफी खातिर तवज्जो की थी,लेकिन उसकी पुत्री की ससुराल वाले मिले हुए दान दहेज से सन्तुष्ट नहीं थे तथा अतिरिक्त दहेज के रूप में 1,00,000 रुपए नगद मांगते थे, जब वीर सिंह की पुत्री ने अतिरिक्त रुपए दहेज में देने की अशांत जताई तब इस बात से नाराज होकर पति अरून कुमार ससुर मलखान, सास मोरकली,एव चचिया ससुर संतोष समस्त निवासीगण ग्राम चन्दपुरा सालिस थाना शाहबाद जिला रामपुर तथा नन्दोई महेश  निवासी ग्राम रामनगर थाना आंवला जिला बरेली एक राय होकर दहेज न लाने की खातिर मारते-पीटते थे तथा भूखा रखते थे तथा गन्दी गन्दी गालियां देते थे एव हर तरीके तरीके से प्रताडित करते थे। लडकी के बताने पर रिश्तेदारों को ले जाकर पंचायत कर समझाने का प्रयास भी किया। परन्तु यह लोग नहीं माने तब सन् 2020 में इन लोगों के विरूद्ध दहेज के लिए प्रताडित करने मारपीट व गाली गलौच करने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना आंवला में मुकदमा लिखाया था जो कि आरोप पत्र प्रेषित होने के बाद न्यायालय में विचाराधीन है। यह लोग उक्त मुकदमें को वापस लेने के लिए उसकी पुत्री व वीर सिंह पर दबाव बना रहे थे तथा अतिरिक्त दहेज के रूप में 1,00,000 की मांग कर रहे थे,बीती 28 अगस्त की रात में को सूचना मिली कि उसकी पुत्री राजमाला को उक्त लोगों ने अतिरिक्त दहेज न मिलने के कारण व अदालत में चल रहे मुकदमें वापस न लेने के कारण जान से मार दिया है। सूचना पर जब वीर सिंह अपनी लडकी को देखने उसकी ससुराल चन्दपुरा सालिस गया तब उसकी लडकी मृत अवस्था में मिली। पुलिस ने पिता वीर सिंह की तहरीर के आधार पर उपरोक्त पांचों लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कार्यवाही की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |