प्रतापगढ़। बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा “मिशन शक्ति“ विशेष अभियान के 5 वें चरण के अन्तर्गत सभी ब्लाकों की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिशन शक्ति का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से सभी लाभार्थियों को जागरूक किया गया जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा (जनसंख्या अनुपात, जन्म मृत्यु दर, लिंगानुपात, स्कूल ड्रॉपआउट, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, संस्थागत प्रसव, साक्षरता दर, महिलाओ तथा बच्चों के प्रति होने वाली हिंसा) तथा विभागीय योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त पोषण माह तथा सेवा ही स्वच्छता कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा अपने केन्द्रों तथा टीकाकरण सत्रों पर पोषण कार्नर पोषण की टोकरी बनाई जा रही है तथा पोषण से सम्बन्धी खाद्य व्यवहार को जनजागरूकता के माध्यम से जनमानस तक पहुँचाया गया है। इस अवसर पर सम्बन्धित बाल विकास परियोजा अधिकारी तथा मुख्य सेविका एंव आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों उपस्थित रही।
प्रतापगढः मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिशन शक्ति का दिया गया प्रशिक्षण
September 25, 2025