पीलीभीत। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के आदेशानुसार जिले में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से नई नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में पीलीभीत जिले का जिला अध्यक्ष पद ठाकुर यशवंत सिंह को सौंपा गया है।नियुक्ति की घोषणा संगठन के लखनऊ स्थित गोमतीनगर कार्यालय में की गई। इस अवसर पर संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने ठाकुर यशवंत सिंह को बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का विश्वास जताया।बधाई देने वालों में आशीष लोधी, गौरव राना, गोपाल शर्मा, शुभम सक्सेना, सूरज वर्मा, जॉली गुप्ता, पवन राजपूत, अनुराग विश्कर्मा, अमन कश्यप, बंटी गुप्ता, ऋषभ पांडे, सीताराम वर्मा, हर्ष श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि ठाकुर यशवंत सिंह लंबे समय से सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनके नेतृत्व में न केवल संगठन मजबूत होगा बल्कि जिले में समाजहित के लिए नई पहलें भी होंगी।