बीसलपुर। बाढ़ संकट के बीच बीसलपुर के चिकित्सक डॉ. प्रथमेश भारद्वाज ने मानवीय संवेदना का उदाहरण पेश किया है। तीन दिन में उन्होंने अपने निजी खर्च से लाखों रुपये की दवाएं खरीदीं और ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाढ़ प्रभावित गांवों तक पहुंचकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
डॉ. प्रथमेश ने न सिर्फ मुफ्त दवाएं बांटीं, बल्कि लंच पैकेट भी वितरित किए। उनका कहना है कि “जनता की सेवा ही मेरा मकसद है। जब हमारे नेता जनता के लिए खड़े हैं तो हमें भी सिपाही की तरह साथ खड़ा होना चाहिए।”बीसलपुर में उनका क्लिनिक इतना लोकप्रिय है कि सुबह पर्चा लगवाने पर शाम तक नंबर आता है। बावजूद इसके उन्होंने अपनी व्यस्तता को दरकिनार कर राहत कार्य को प्राथमिकता दी। ग्रामीणों ने उनके प्रयास को सराहनीय और प्रेरणादायक बताया।
