Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीत: खमरिया पुल मेले का राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने किया शुभारंभ! पूजा-अर्चना कर सर्वजन कल्याण की की प्रार्थना, दंगल और सिद्ध बाबा मेले का लिया आनंद


पीलीभीत। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने रविवार को खमरिया पुल के समीप हर साल लगने वाले ऐतिहासिक सिद्ध बाबा मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पूजा-अर्चना कर सर्वजन कल्याण की प्रार्थना की।

मेले में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हमारी सामाजिक एकता, सद्भावना और भाईचारे के प्रतीक हैं। उन्होंने अपील की कि मेलों की यह परंपरा निरंतर जारी रहनी चाहिए, क्योंकि इनके माध्यम से न केवल धार्मिक आस्था मजबूत होती है बल्कि आपसी भाईचारे को भी बल मिलता है।

राज्य मंत्री के पहुंचने पर क्षेत्रीय लोगों व मेला समिति के पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर ललौरीखेड़ा ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार, मेला आयोजन समिति से जुड़े दिनेश कुमार वैद्य, देवव्रत सहित क्षेत्र के कई ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

मेले के शुभारंभ के बाद राज्य मंत्री ने खमरिया पुल क्षेत्र में एक बूट हाउस और एक होटल का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद वह कनकोर पहुंचे, जहां श्री सिद्ध बाबा मेले का शुभारंभ किया। इसके उपरांत सुसियर पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। वहीं ग्राम उदार, ग्राम भरा और कैमूर में ग्रामीण सभाओं को संबोधित कर उन्होंने जनता की समस्याएं भी सुनीं।खमरिया पुल मेले में आयोजित दंगल का राज्य मंत्री ने आनंद लिया और पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने से युवाओं में ऊर्जा और खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है।इस अवसर पर गन्ना समिति अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, अजय गोयल, चंदू शर्मा, अनिल पनसोली, ग्राम प्रधान प्रिंस, गुड्डू सुसियर, ओमप्रकाश उर्फ पप्पू खंडवारी, ग्राम प्रधान रक्षण गंगवार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अमरिया क्षेत्र से ब्लॉक प्रमुख श्याम सिंह उर्फ निशांत सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |