गौरीगंज: बच्चो ने किया रामलीला का मंचन
September 30, 2025
गौरीगंज/अमेठी। विद्यालय गुरुकुल ज्ञान एकेडमी में असत्य पर सत्य की जीत के पावन पर्व विजयदशमी के शुभ अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने अलग-अलग झांकियां प्रस्तुत की गई,जिसमें भगवान राम के रूप में विधान (यूकेजी) मां सीता के रूप में दिविषा(नर्सरी) लक्ष्मण के रूप में अथर्व(यूकेजी)एवं हनुमान के रूप में कुशाग्र(नर्सरी),रावण का अभिनय रुद्र(यूकेजी),आदित्य,शिवांश, अर्शिका,अक्षत द्वारा अभिनय कर सभी को भगवान श्री राम के जीवन से जोड़ने का प्रयास किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
