Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जायसः योगी सरकार की मंशा को ठेंगा दिखा रहे शिक्षा विभाग के आलाधिकारी


जायस/अमेठी। एक तरफ सरकार बच्चों के बेहतर भविष्य को लेकर शिक्षा विभाग को तरह तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराने मे कोई कसर नही छोड रही है वही कुछ विभागीय अधिकारियों की लापरवाही साफ तौर से दिखाई पड रही है। आपको बताते चले कि ब्लाक बहादुरपुर में प्रथमिक शिक्षा ब्यावस्था पटरी से उतरते हुये नजर आ रही है। लगभग आधा दर्जन विद्यालय एकल स्कूल के रूप में संचालित हो रहे हैं ! बतातें चले ब्लाक बहादुरपुर में प्राथमिक स्तर के लगभग 74 विद्यालय संचालित है ! आधा दर्जन विद्यालय बसौनी , बोझी भूलामऊ प्रथम, पूरे काली बक्स , पूरे इश्वरी बक्स , तरौना , पूरे जमादार,आदि विद्यालय एकल के रूप मे संचालित हो रहे हैं ! पहले विभाग द्वारा समायोजन का आदेश जारी जिससे अधिकतर शिक्षक दूसरे विद्यालय स्थानातरित कर दिया गया और  विभाग द्वारा एकल विद्यालय संचालित करने के लिए ब्यावस्था कोई नही की गयी। किसी स्कूल में  50, 38, 42 30 , आदि छात्रों की संख्या है ! और पढ़ाने वाला शिक्षक सिर्फ एक है वह भी कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई कराने की जिम्मेदारी है ! जब कि विभागीय आदेश है कि कही भी एकल विद्यालय नही होना चाहिए! लेकिन जिले के विभागीय अधिकारियों के लापरवाही का खामियाजा मासूम बच्चों को भुगतना पड़ रहा है! बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है ! जिस को लेकर अभिभावको मे भी चिंता सताने लगी कि आखिर एक शिक्षक कैसे सारे बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी संभाल पायेगा ! जिसको लेकर जहां छात्रों को अपनी भविष्य की चिंता है वही अभिभावको मे आक्रोश ब्याप्त है! अभिभावको ने श्रीमान जिलाधिकारी अमेठी से एकल विद्यालय मे शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की है ! जिससे मासूम बच्चों का भविष्य संवारा जा सके और सरकार के सपने को साकार किया जा सके। देखना अब ये है कि विभागीय आलाधिकारी सरकार की मंशा को लेकर बच्चो के भविष्य को देखते हुये क्या कदम उठाती है या सरकार का आदेश सफेद हाथी का रूप बन कर ही रह जायेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |