तिलोई: भैंस से टकराया बाइक सवार, दोनों की मौत
September 30, 2025
तिलोई/अमेठी। तिलोई क्षेत्र के थाना शिवरतनगंज अंतर्गत सोमवार की देर शाम एक बाइक सवार भैंस से टकरा गया जिससे भैंस और बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो अन्य को गंभीर चोटे आई हैं। क्षेत्र के पूरे बैसन पुरवा मजरे जैतपुर निवासी अयोध्या प्रसाद पुत्र बुधई (29 वर्ष) स्पलेंडर बाइक से अनारकली और रिंकू के साथ पूरे बहेलिया का पुरवा गांव जा रहा था। सेमरौता हैदरगढ़ मार्ग पर नैय्या पुरवा पानी टंकी स्थित उनकी बाइक एक भैंस से टकरा गई इस भीषण टक्कर में बाइक चालक अयोध्या प्रसाद और भैंस की दुर्घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उक्त दुर्घटना में बाइक पर बैठी महिला अनारकली और युवक रिंकू को भी गंभीर चोटे आई हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची शिवरतनगंज पुलिस ने घायलों को सीएचसी सिंहपुर पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है।थानाध्यक्ष विवेक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज मामले में विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
