Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः इटौंजा ओवर ब्रिज हीरा देवी स्कूल के पास एक्सीडेंट में एक युवक की मौत,एक घायल



लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन इटौंजा थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ सीतापुर हाईवे रोड पर सोमवार दोपहर 3 बजे के निकट इटौंजा ओवरब्रिज के पास हीरा देवी कन्या इंटर के कॉलेज के गेट के सामने लखनऊ की तरफ से आ रहे हैं सीडी डीलक्स बाइक नंबर यूपी 32 के बी 2687 पर सवार अमित गौतम 28 वर्ष वार्ड नंबर 1 केसर मऊ खुर्द नगर पंचायत महोना व अवधेश वर्मा वार्ड नंबर 5 नगर पंचायत महोना दोनों लोग ओवर ब्रिज के नीचे जाने के लिए गाड़ी को मोड़ने लगे तभी गाड़ी अनियंत्रित होने से डिवाइडर में टकरा गई और डिवाइडर से टकराने के बाद बाइक सहित दोनों लोग रोड पर जा गिरे पीछे से आ रहे दो ई रिक्शा ने टक्कर मार दीं। जिंससे बुरी तरह घायल हो गए। वहीं घायल अवस्था में दोनों लोगों कों राहगीरों ने निकट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएससी इटौंजा भेजा गया। जहां पर डॉक्टर ने अमित गौतम को मृत घोषित कर दिया, जबकि अवधेश के मामूली चोटे ही आई है। ई रिक्शा मौके से फरार हो गया। वहीं मृतक अमित गौतम के शव को इटौंजा पुलिस ने पंचायतनामा की कार्यवाहीं कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक अमित गौतम की ससुराल अटरिया थाना क्षेत्र में पड़ती है और ससुर जानकीपुरम में रहते हैं, जहां कुछ दिनों बाद अमित के सगे साले की शादी थी,उनकी पत्नी और बेटी मायके में थी।पति की मौत की सूचना मिलने पर पत्नी बच्ची को लेकर रोती हुई इटौंजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल पहुंची, जहां पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं अमित के घर में उनके भाई पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |