Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मैनपुरी: केंद्र व प्रदेश सरकार ने गांव-गांव और युवाओं को रोजगार के दिए हैं नए अवसर-रामनरेश मैनपुरी - अग्निहोत्री


विछवां/मैनपुरी। श्री सोमनाथ महक ट्रेडिंग कंपनी द्वारा आर सी सी  रेडीमेड सीमेंट बाउंड्री वॉल फैक्ट्री का उद्घाटन नवरात्रि के प्रथम दिन पूर्व कैबिनेट मंत्री क्षेत्रीय विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने गांव शास्त्री नगर पहुंचकर किया।

कार्यक्रम में बोलते हुए विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार ने युवाओं को कस्वा में और गांव में रोजगार देने के लिए महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई  है। आज कोई भी नौजवान युवक किसी भी कार्य में अपना रोजगार फैला सकता है। इसके लिए सरकार पूरा सहयोग देती है। अन्य राज्यों में जो नौजवान विभिन्न कामों में हुनर सीख कर गांव की तरफ लौटे हैं।  उनके प्रयास से गांव के नौजवान भी रोजगार तलाश में लगे हैं। राजू नायक ने एक कंपनी का सर्फ बेचकर दो दर्जन से अधिक युवाओं को रोज नौकरी दी है रोजगार दिया है। सराहनीय काम है। गांव में सीमेंट से उपकरण बनने से लोगों को शहर नहीं जाना होगा किसानों को भी फायदा होगा। कार्यक्रम में राजू नायक ने विधायक रामनरेश अग्निहोत्री को गदा भेंट किया। कार्यक्रम में अरविंद तोमर प्रदीप तिवारी विशंभर तिवारी, विजय विक्रम सिंह मंडल अध्यक्ष, सुनील राजपूत सत्येंद्र सिंह सुनील सिंह जितेंद्र सिंह राजू नायक संजय आल्हा सिंह  गंधर्व सिंह प्रदीप यादव सुखपाल सिंह चैहान कौशलेंद्र कुशवाहा ब्रजेश कश्यप सुशील प्रशांत राजपूत प्रवीण राजपूत, सुशील  नाहर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |