Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: 20 हजार के ईनामिया गो-तस्कर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार,अवैध तमंचा व कारतूस बरामद


मिर्जापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा गो-तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सहित इनामियां अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकध्थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है। 

उक्त निर्देश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी आपरेशन के नेतृत्व में थाना राजगढ़ पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार को थाना राजगढ़ पर गोवध निवारण अधि. एवं 11 पशु क्रुरता अधि. से सम्बन्धित 20 हजार के ईनामियां वांछित अभियुक्त रिंकू यादव उर्फ मुलायम यादव पुत्र ईश्वर यादव निवासी चिताड़ी थाना चैनपुर, जनपद कैमूर भभूआ,बिहार को थाना राजगढ़ क्षेत्रांतर्गत रेमरी जंगल से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा गिरफ्तारी से बचने हेतु पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया गया परन्तु पुलिस टीम द्वारा सिखलाये हुए तरीके से आत्मरक्षार्थ सीमित जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के पैर में गोली लगी है । पुलिस मुठभेड़ में घायलध्गिरफ्तार अभियुक्त रिंकू यादव उर्फ मुलायम यादव को पुलिस अभिरक्षा में इलाज हेतु राजगढ़ सीएचसी भिजवाया गया है, जहां उसकी स्थिति सामान्य है । गिरफ्तार अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त 01 अवैध तमंचा, 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। उक्त पुलिस मुठभेड़ व गिरफ्तारी बरामदगी के सम्बन्ध में थाना राजगढ़ पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |