Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः निराश्रित गोवंशों के संरक्षण व भरण-पोषण को लेकर डीएम ने की बैठक


अमेठी। जिलाधिकारी संजय चैहान ने आज गौरीगंज तहसील सभागार में जनपद में निराश्रित गोवंशों के संरक्षण व भरण-पोषण को लेकर बैठक किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने निराश्रित घूम रहे गोवंशों को स्थानीय गौशालाओं में संरक्षित कराने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निराश्रित घूम रहे गोवंशों को पड़कर स्थानीय गौशाला में संरक्षित कराया जाए तथा गौशाला में गोवंशों के लिए पर्याप्त चारा, भूसा, पशु आहार, स्वच्छ पेयजल, छांव, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने नवीन गौशालाओं के निर्माण की भी समीक्षा किया एवं शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा बीमार गोवंशों की नियमित देखभाल व उनके इलाज आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराने को कहा। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी गौशाला में गोवंश की मृत्यु हो जाने के उपरांत तत्काल उसका सुव्यवस्थित तरीके से निस्तारण सुनिश्चित कराएं, किसी भी दशा में मृत गोवंश को खुले में ना छोड़े, गड्ढा खुदवा कर सुव्यवस्थित तरीके से उसका निस्तारण कराएं।इसके साथ ही सहभागिता योजना के अंतर्गत गोवंशों की सुपुर्दगी के संबंध में जानकारी ली तथा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार गोवंशों की सुपुर्दगी योजना के तहत गायों को देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निराश्रित गोवंशों के संरक्षण व उनके भरण-पोषण को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी एवं शासन स्तर से लगातार समीक्षा की जा रही है तथा इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |