Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः शिक्षा से प्रगति और आस्था से शक्ति प्राप्त होती -किशोरी लाल


अमेठी।  सांसद किशोरी लाल शर्मा ने अपने संसदीय क्षेत्र के सैनिक स्कूल (कौहार अमेठी) को एक नई बस भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। राहुल गाँधी के प्रस्ताव और प्रयास पर स्थापित सैनिक स्कूल का हर छात्र देश की सुरक्षा और गौरव में अपार योगदान देगा ।सांसद ने कहा कि यह स्कूल देश के लिए वीर सैनिक और जिम्मेदार अधिकारी तैयार करता है और मेरे इस छोटे पहल से विद्यार्थियों की सुविधा बढ़ेगी। उन्होंने बच्चों को भरोसा दिलाया कि वे अपने मेहनत और लगन से न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाएंगे तब अमेठी का जन जन भी अपने को गौरवान्वित महसूस करेगा, नवरात्रि के शुभारंभ के अवसर पर सांसद जी ने क्षेत्र के कई धार्मिक स्थलों में आस्था और श्रद्धा के साथ दर्शन किए। उन्होंने मां दुर्गा के चरणों में मत्था टेककर अमेठी की खुशहाली, समाज में शांति और कल्याण की कामना की। सांसद ने कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति, साधना और विश्वास का प्रतीक है। मां भगवती की कृपा से ही समाज में न्याय, प्रेम और सद्भावना बनी रहती है। यह पर्व हमें यह याद दिलाता है कि कठिनाइयों के बावजूद हमें अपने लक्ष्य और समाज के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |