Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः एनडीआरएफ एवं रेडक्रास सोसायटी ने गुलाब देवी इंटर कालेज की छात्राओं को बताए आपदा से बचाव के तरीके


बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्राधिकरण के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के मार्गदर्शन में मनोज कुमार शर्मा उप महानिरीक्षक के दिशा- निर्देशन में 11वीं बटालियन एनडीआरएफ वाराणसी की टीम निरीक्षक इंद्रदेव कुमार के नेतृत्व में रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से गुलाब देवी इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्राओं को आपदा से बचाव के तरीकों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। टीम निरीक्षक इंद्रदेव कुमार ने बताया कि आपदा के समय लोकल संसाधनों का इस्तेमाल कर किस तरह खुद को सुरक्षित रखते हुए दूसरों की मदद की जा सकती है तथा लोकल संसाधनों से लाइफबॉय, लाइफ रिंग, लाइफ जैकेट, स्ट्रेचर बनाना आदि के बारे में बताते हुए प्राथमिक चिकित्सा, आकाशीय बिजली, वज्रपात, भूकम्प आदि से बचाव पर प्रशिक्षण दिया। नर्सिंग सहायक अमित कुमार द्वारा डेमो के माध्यम से सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया। 

जिला समन्वयक शैलेंद्र पांडेय द्वारा सर्पदंश के बारे में सर्पदंश के बाद क्या करें और क्या न करें के बारे में प्रशिक्षण दिया गया ? विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अंजू पांडेय द्वारा आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर अजय पांडेय, विद्यालय परिवार से शिखा, मुक्ता, वीणा, अपर्णा, मोनिका, सरिता, वन्दना, बिन्दु, अर्चना, स्मिता साहिबा अली, सुनीता, सरिता, विभा, साधना, ममता एवं विद्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |