लखनऊः प्लाट के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर ने हड़पे लाखों रुपए
September 23, 2025
आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली के एलडीए कॉलोनी में रहने वाले एक पीड़ित ने एक प्रॉपर्टी डीलर पिता पुत्र पर झांसे में ले प्लाट दिलाने के नाम पर लाखों रुपए ठग लेने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है। कृष्णा नगर के एलडीए कॉलोनी सेक्टर सी1 में रहने वाले पीड़ित सन्तलाल बिन्द के अनुसार मूलरूप से जनपद प्रयागराज का रहने वाला आरोपित शिवमगंल सरोज पुत्र सुब्बालाल सरोज ने उसे नटकुर में प्लाट दिलाने के नाम पर 5.90 लाख रुपए हड़प लिए और अब धमकी दे रहे है। आरोप है कि आरोपित से उनका परिचय उनके गृह जनपद प्रयागराज में हुआ जिसके बाद संबंध प्रागढ़ हो गए आरोपित ने अपने को फ्रोज इफ्राटेक का डायरेक्टर बताया था और लखनऊ में अपना ऑफिस वृंदावन योजना कालिंदी पार्क के पास बताया था आरोपित ने नटकुर में साइट डेवलपमेंट करने की बात कह वर्ष 2023 में मुन्नी देवी पत्नी स्व० राम केशन से अच्छे सम्बंध होने की बात कह इस जमीन को अपने पिता सुब्बालाल सरोज का पार्टनरशिप होने की बात कह एक प्लाट का सौदा छ लाख रुपए में तय कराया और अपने फर्म के खाते में 5.90 लाख रुपए चेक द्वारा ट्रांसफर करा लिए लेकिन प्लाट का रजिस्ट्री नहीं कराया पैसे वापस मांगने पर पिता पुत्र धमकी दे रहे है और अब अपना ऑफिस और मोबाइल फोन भी बंद कर लिया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी,ठगी धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी है।
.jpg)