लखनऊः ऑटो में बैठी महिला चेन चोरी, मुकदमा दर्ज
September 23, 2025
आलमबाग। मानक नगर थाना क्षेत्र के आलमबाग रोड पर महिला गिरोह ने ऑटो में बैठी एक महिला की चेन चोरी कर ली। शिकायत पर जांच के बाद पुलिस ने चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी है। मानक नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि अमौसी एयरपोर्ट चिल्लावां की रहने वाली तृप्ति यादव पत्नी कर्तिकेय यादव के अनुसार बीते 18 सितंबर की सुबह वह पिकैडली होटल के पास से एक ऑटो में बैठकर आलमबाग जा रही थी।इस बीच बारावीरवा चैराहे से तीन महिलाएं ऑटो में बैठी और उसे जानबूझकर अपनी हरकतों से तंग करने लगी उसमें से एक महिला बार बार महिला के ऊपर गिर पड़ रही थी जिससे तंग आकर सवारी महिला बीच रास्ते में ही उतर गई ।इस बीच उसने अपने गले में देखा तो गले से सोने की चेन गायब थी।पीड़िता ने मामले की शिकायत मानक नगर थाने पर की ।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर सीसी कैमरे के आधार पर महिला चोरों की तलाश में जुटी है।
.jpg)