Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकीः श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मेले की तैयारियों में जुटा बिजली विभाग


बाराबंकी। दशहरा मेले को सुरक्षित और निर्विघ्न बनाने के लिए विद्युत विभाग ने युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिशासी अभियंता घनश्याम त्रिपाठी ने बताया कि प्रमुख स्थानों पर चिन्हित विद्युत पोलों पर प्लास्टिक रैपिंग की गई है, जबकि लीला मैदान स्थित लोहे के खंभों को पीवीसी पाइप से ढका गया है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे।सुरक्षा के मद्देनजर बिजली तारों की बंचिंग कराई जा रही है और जहां भी तार जर्जर मिले, उन्हें बदला जा रहा है। मेला मार्ग पर उन पेड़ों की टहनियों की छंटाई भी की गई है, जो तारों से टकरा रही थीं। रामलीला दशहरा मैदान से लेकर सतरिख नाके तक सभी विद्युत पोलों को रैप किया जा चुका है।घनश्याम त्रिपाठी ने बताया कि डीएम  की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिए गए निर्देशों का पूरी तरह पालन कराया जा रहा है। नवमी और दशमी की शोभायात्राओं के मार्ग पर आने वाले विद्युत तारों की ऊँचाई बढ़ाई जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को न किसी असुविधा का सामना करना पड़े, न किसी खतरे की आशंका रहे।तैयारियों की ये सतर्क कवायद इस विश्वास को मजबूत करती है कि प्रशासन आमजन की सुरक्षा को लेकर सजग है और दशहरा मेले का उत्सव बिना किसी बाधा के उल्लास के साथ सम्पन्न होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |