लखनऊ । सहकार भारती ने केंद्र सरकार को दी बधाई एवं आभार व्यक्त किया। सहकार भारती उत्तर प्रदेश की ओर से मंगलवार 9 सितंबर 2025 को प्रदेश कार्यालय में आवश्यक बैठक प्रदेश महामंत्री अरविंद दुबे द्वारा आहुति की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 अरुण कुमार सिंह ने किया। केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी कटौती कर को दो स्लैब में करने के लिए केंद्र सरकार के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी गई। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार सिंह ने कहा आम आदमी के लिए एक बड़ा राहत है। देश का हर वर्ग इससे लाभान्वित होगा। कर कटौती का सीधा लाभ दैनिक उपयोग में प्रयोग होने वाले खाद्य सामग्रियों के साथ अन्य जीवनोपयोगी सामानों पर होगा जिससे सभी सामान सस्ते दरों पर लोगों को उपलब्ध होंगे। डेयरी उत्पाद से जुड़े सामान खाद्य पदार्थ प्रसंस्करण के सामानों में जीएसटी की कटौती से पशुपालकों और उपभोक्ताओं को सीधा लाभ पहुंचेगा साथ ही उर्वरक अब लोगों को कम रेट पर उपलब्ध होंगे। कृषि यंत्र पर जो शुल्क लगता था वह सामान ढंग से अब कर कृषि कार्य से जुड़े सभी किसानों को अत्यधिक लाभ पहुंचेगा। जिससे देश के करोड़ो किसानों को इससे सीधे लाभ मिलेंगे। कृषि उपज की लागत में कमी होगी जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी।
इस निर्णय से औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार, रोजगार सृजन, व्यापार में वृद्धि तथा घरेलू खपत को बढ़ावा मिलेगा। इस प्रकार से भारत में निर्मित उत्पादों और सेवाओं की खरीद के प्रति नागरिकों को सामर्थ्य, प्रेरणा और प्रतिस्पर्धात्मकता प्राप्त होगी। इस निर्णय से अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा और ऊंचाई मिलेगी ऐसा सहकार भारती उत्तर प्रदेश को विश्वास है।
पुनः सहकार भारती उत्तर प्रदेश पूरे सहकारिता क्षेत्र की ओर से भारत सरकार और ळैज् ब्वनदबपस का इस ऐतिहासिक निर्णय हेतु विशेष रूप से अभिनंदन करती है।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय की बैठक में प्रमुख रूप से, राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रमुख कुलदीप पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष डी0 पी0 पाठक, प्रदेश मंत्री कैलाश नाथ निषाद, प्रदेश प्रमूख चिकित्सा प्रकोष्ठ आनन्द पाण्डेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश सह विपणन प्रमुख उमाकान्त शर्मा एवं प्रदेश कार्यालय प्रमुख सतीश कुमार दीक्षित उपस्थित रहे।
