मिर्जापुरः एसपी ने शारदीय नवरात्र पर विंध्याचल मेला क्षेत्र में निरीक्षण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
September 23, 2025
मिर्जापुर । मंगलवार को सोमेन बर्मा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शारदीय नवरात्र विन्ध्याचल मेला-2025 को निर्बाध एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु शारदीय नवरात्र के द्वितीय दिवस पर विन्ध्याचल धाम मेला क्षेत्र में प्रयाप्त पुलिस बल के साथ पैदल गस्तध्भ्रमण किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा विन्ध्याचल धाम मेला में ड्यूटी पर लगे पुलिस के कर्मचारियों का ड्यूटी पांइट चेक करते हुए मनोयोग, निष्ठा, सतर्कता व दर्शनार्थियों के प्रति सुरक्षा व सद्भाव से ड्यूटी करने की हिदायत दी गयी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा श्रद्धालुओं को माँ विन्ध्यवासनी का सुगम दर्शन हेतु पंक्तिबद्ध कराया गया एवं सम्बन्धित अधिकारीध्कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इसी क्रम में वाह्य जनपद से आने वाले श्रद्धालुओं की आवागमन को सकुशल बनाये रखने हेतु यातायात प्रबन्धन तथा पार्किंग व्यवस्था का भी जायजा लिया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
