Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीजेपी की वर्कशॉप में आखिरी कतार में बैठे दिखे पीएम मोदी! रवि किशन ने कहा- पीएम मोदी का पिछली पंक्ति में बैठना पार्टी की ताकत को दर्शाता



भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद रवि किशन ने रविवार (7 सितंबर, 2025) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर साझा की है. इस तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक कार्यक्रम के दौरान पीछे की पंक्ति में बैठे दिखाई है.

दरअसल, मंगलवार (9 सितंबर, 2025) को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सांसदों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यशाला में शामिल हुए और कार्यशाला के दौरान पिछली पंक्ति में बैठे. इस पर गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि पीएम मोदी का पिछली पंक्ति में बैठना पार्टी की ताकत को दर्शाता है.

गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने रविवार (7 सितंबर, 2025) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक सेल्फी फोटो शेयर की. इस सेल्फी में रवि किशन तो नजर आए, लेकिन उनके पीछे की कतार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बैठे दिखाई दिए. सांसद ने पोस्ट शेयर करते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का एनडीए सांसदों की कार्यशाला में पिछली पंक्ति में बैठना भाजपा की ताकत है. यहां संगठन में हर कोई कार्यकर्ता है.’

एनडीए सांसदों के लिए आयोजित इस कार्यशाला में जीएसटी में किए गए सुधारों के लिए भाजपा के सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित भी किया.

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा की यह दो दिवसीय कार्यशाला रविवार (7 सितंबर, 2025) से शुरू हुई, जो कई सत्रों में बंटी हुई है. इसमें पार्टी के इतिहास और विकास यात्रा के साथ-साथ सांसदों की कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए सुझाव भी शामिल हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |