प्रतापगढ़ः उपायुक्त श्रम रोजगार द्वारा खेल के मैदानों का किया गया औचक निरीक्षण! वर्षा ऋतु के दृष्टिगत अमृत सरोवरों एवं खेल के मैदानों की करायी जाय साफ-सफाई
September 08, 2025
प्रतापगढ़। जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में निर्मित कराये गये अमृत सरोवरों व खेल के मैदानों का निर्माण कराया गया है। अमृत सरोवर बनाये जाने का उद्देश्य जल संरक्षण के साथ-साथ ग्राम पंचायत स्तर पर एक रमणीक स्थल का विकास करना है, जिससे आस-पास के ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके। इसी प्रकार खेल के मैदान इस उद्देश्य से बनाये गये है कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल को बढ़ावा देते हुये युवा भारत के खेलकूद एवं ग्रामीण जन मानस के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जाय। मुख्य विकास अधिकारी प्रतापगढ़ डॉ दिव्या मिश्रा द्वारा वर्तमान में वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुये जनपद में बनाये गये समस्त अमृत सरोवरों और खेल के मैदानों में आवश्यकतानुसार साफ-सफाई के निर्देश जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को दिये गये है। इसी क्रम में उपायुक्त श्रम रोजगार संतोष कुमार सिंह द्वारा विकास खण्ड सण्डवा चन्द्रिका की ग्राम पंचायत रायचन्द्रपुर, अर्जुनपुर एवं बझान में निर्मित खेल के मैदानों का औचक निरीक्षण किया गया तथा मौके पर उपस्थित खण्ड विकास अधिकारी विमल कुमार श्रीवास्तव को आवश्यक निर्देश दिये गये और कहा कि वर्षा ऋतु के दृष्टिगत अमृत सरोवरों एवं खेल के मैदानों की साफ-सफाई करायी जाये।
.jpg)