Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: पत्रकार हितों के लिए राष्ट्रीय पत्रकार सेवा संघ-भारत का चतुर्थ स्थापना दिवस समारोह संपन्न-धर्मेंद्र भारद्वाज


लखनऊ । प्रदेश में पत्रकार हितों की रक्षा के लिए समर्पित राष्ट्रीय पत्रकार सेवा संघ भारत  का  मऊ जनपद के नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में  चतुर्थ स्थापना दिवस  समारोह मनाया गया । संगठन के द्वारा कई पदों पर जिम्मेदारी सौंप गई । जिसमें अर्जुन राजभर को सर्व सम्मति से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया तो प्रवीण सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष, कमल राजभर को प्रदेश उपाध्यक्ष और रंजीत सिंह को प्रदेश महामंत्री उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई।

पत्रकार हितों की रक्षा और सुरक्षा के लिए लगातार काम करने वाले राष्ट्रीय पत्रकार सेवा संघ, भारत का उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में चतुर्थ स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए पत्रकार साथियों को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड, उत्तर प्रदेश के उप सभापति,अरिजीत सिंह तथा विशिष्ठ अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल, डॉ गिरीश चंद्र पांडे व राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय पत्रकार सेवा संघ-भारत धर्मेंद्र भारद्वाज व राष्ट्रीय महामंत्री संजय मिश्रा, रईस अहमद, मो.रेहान,इरशाद, नदीम द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम के शुभारंभ के साथ ही सभी अतिथियों का स्वागत फूल माला अंग वस्त्र देकर किया गया।इस अवसर पर समाज को एकता के सूत्र में बंधने वाले कवियों द्वारा कविता पाठ कर आयोजन को शानदार बनाया गया। 

स्थापना दिवस पर वर्तमान परिवेश में पत्रकारिता एक चुनौती के विषय पर पत्रकार साथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए अनुभव साझा किया और बताया कि पत्रकारिता एक पवित्र कार्य है जो समाज को आईना दिखाने का काम करता है समाज को भी पत्रकारों का सहयोग करना चाहिए ताकि समाज को सच दिखाया जा सके इस अवसर पर मुख्य अतिथि सहित बहुत से बुद्धिजीवी पत्रकार साथियों ने अपने विचार व्यक्त किया जिसमें  घनश्याम पांडे , ऋषिकेश पांडे,आनंद गुप्ता जी, अमित सिंह चैहान, अभिषेक सिंह, जावेद अंसारी, मोहम्मद इमरान , प्रवीण सिंह, अर्जुन राजभर, कमल राजभर, रंजीत सिंह, चैधरी वीरेंद्र कुमार, सुनील यादव अपने विचार व्यक्त किया। 

स्थापना दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय पत्रकार सेवा संघ भारत के विस्तार और पत्रकार हितों को बेहतर बनाने के लिए पत्रकार अर्जुन राजभर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रवीण सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष , कमल राजभर को प्रदेश उपाध्यक्ष और रंजीत सिंह को प्रदेश महामंत्री उत्तर प्रदेश, चैधरी वीरेंद्र कुमार को लखनऊ जनपद के महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई और सभी को स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र और फूल मालाओं से स्वागत किया गया। 

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सभी पदाधिकारी ने वेलकम टू मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम सभी लोग मिलकर पत्रकार हितों के लिए पूरे प्रदेश में  मिलकर काम करेंगे और जिले से लेकर ब्लॉक स्तर पर अपने संगठन को मजबूत करेंगे। हर दुख सुख में एक दूसरे का सहयोग करेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित साथियों को फूल माला के साथ स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित करने के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |