मुसाफिरखाना: पति न हो नाराज इसलिये पत्नी ने दे दी लूट की फर्जी सूचना! पुलिस ने चेतावनी देकर छोडा, जेवर किया बरामद
September 24, 2025
मुसाफिरखाना/अमेठी। थाना मुसाफिरखाना अन्तर्गत ग्राम नेवादा किशुनगढ़ में बाइक सवार युवकों द्वारा महिला के साथ लूट की सूचना पुलिस जांच में पायी गयी झूठी । कल यूपी-112 पर समय 10.48 बजे दिन में कॉलर सुनील कुमार तिवारी पुत्र स्व0 राम केवल तिवारी निवासी बिंदेश्वरी तिवारी का पुरवा नेवादा किशनगढ़ थाना मुसाफिरखाना जनपद द्वारा सूचना दी गयी थी कि जब उनकी पत्नी श्रिया तिवारी स्कूल से पढ़ाकर वापस घर आ रही थी तभी रास्ते में नेवादा किशुनगढ़ के पास बिना नंबर की काले रंग की मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्ति उनकी पत्नी के कान के कुंडल, पायल, मंगलसूत्र छीन कर भाग गये हैं। उक्त सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक मुसाफिरखाना द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर की गयी पूछताछ में श्रिया तिवारी ने बताया कि किसी निजी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था । उसी विवाद के कारण सुनील कुमार तिवारी द्वारा अपनी पत्नी से समय 09.54 बजे स्कूल से घर वापस आने के लिए कहा गया था, जब कि स्कूल का समय 13.30 बजे तक है । श्रिया तिवारी ने अपने पति के क्रोध से बचने के लिए भय वश अपने पति को अपने साथ लूट की झूठी सूचना दी थी। पूछताछ में श्रिया तिवारी ने बताया कि वह कान में कुछ भी नहीं पहनती हैं, मंगलसूत्र एवं पायल घर पर रखा हुआ है। पीड़िता एवं सूचनाकर्ता उनके पति सुनील तिवारी को साथ लेकर प्रभारी निरीक्षक मुसाफिरखाना द्वारा पुलिस बल के साथ श्रिया तिवारी की निशानदेही पर उनके घर से पायल व मंगलसूत्र बरामद कर लिया गया है। बरामदगी का वीडियो मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा तैयार किया गया है। पति के क्रोध से बचने के लिए श्रिया तिवारी द्वारा अपने पति को अपने साथ लूट की झूठी एवं मनगढ़न्त सूचना दी गई थी । उक्त घटना पुलिस जांच में असत्य पायी गयी । श्रिया तिवारी व उनके पति सुनील तिवारी को ऐसा न किये जाने की चेतावनी दी गयी।
.jpg)