Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः रातों रात चोरी की दो बड़ी वारदात! लाखों की संपत्ति पर हांथ साफ


अमेठी। थाना इन्हौना क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात दो अलग-अलग गांवों में चोरों ने घरों को निशाना बनाकर लाखों की कीमती संपत्ति पार कर दी। शेखन और गुलाबगंज गांव की घटनाओं ने इलाके में सुरक्षा को लेकर लोगों में भय और चिंता पैदा कर दी है। शेखन गांव में शाकिर के घर चोरों ने रात करीब 2 बजे छत के रास्ते घुसकर अलमारी और बक्सों के ताले तोड़ दिए। इसके बाद डेढ़ लाख रुपये नकद, 15 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार कर लिए। पीड़ित ने थाने में लिखित प्रार्थना पत्र दिया है है।वहीं, गुलाबगंज गांव में पीड़ित जगत बहादुर सिंह के घर भी चोरों ने आंगन में प्रवेश कर चोरी  की। चोरों ने 80 हजार रुपये नकद, पायल, हाफ पेटी, मंगलसूत्र और मांग बेदी समेत कई आभूषण पार कर लिए। फिलहाल पीड़ित ने थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। इस घटना के संबंध में थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि  गुलाबगंज गांव में जगत बहादुर सिंह के यहां चोरी का प्रयास किया गया था जबकि दूसरी घटना शेखन गांव में शाकिर के घर हुई चोरी  की घटना प्रथम दृष्ट्या मामला संदिग्ध प्रतीत होता है । फिर भी जांच की जा रही है, जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |