तमिलनाडु में भगदड़ पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने दी प्रतिक्रिया, बोले-इस तरह के हादसों का बार-बार घटना, देश में भीड़ प्रबंधन की कमियों को व्यापक रूप से उजाकर करता है
September 28, 2025
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रविवार (28 सितंबर, 2025) को तमिलनाडु के करूर में शनिवार (27 सितंबर) को मची भगदड़ पर गहरा शोक जताया है. अभिनेता से नेता बने टीवीके प्रमुख विजय की रैली में लोगों की भारी भीड़ के कारण हुई भगदड़ में अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है.
इस भयावह हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि ऐसे भयानक हादसे देश में भीड़ प्रबंधन (क्राउड मैनेजमेंट) की कमियों को व्यापक तौर पर उजागर करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि बार-बार इस तरह की घटनाओं का होना बेहद दर्दनाक है. इस बीच उन्होंने बेंगलुरु की उस भगदड़ का जिक्र किया, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी.
