Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः बाढ़ की चपेट में आए दर्जनों गांव, किसानों की फसलें हुई तबाह, प्रशासनिक अमला लगातार राहत कार्य में जुटे


बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के देवहा नदी किनारे बसे दर्जनों गांव इस समय बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। नानक सागर से छोड़े गए पानी के चलते अर्जुनपुर, ढुक्सी, कारखेड़ा, नवदिया, सितारगंज, मोहम्मदपुर रसूला, मदरा सुमन, अहिरवाड़ा, दुभा, खंडेपुर, रामपुरा रना, रढैता, शाहबाजपुर, राजुपुर, चैसर, हरदो पट्टी, भमरूवा, जल्लापुर, किसनी, रामपुरा नगरिया, भैसट्टा और जलालपुर समेत कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। अचानक पानी बढ़ने से ग्रामीण दहशत में हैं और लोग तिराह-तिराह हो गए हैं।बाढ़ के चलते किसानों के खेतों में खड़ी सब्जियों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। भिंडी, बैंगन, टमाटर, फूलगोभी, लौकी, तुरई, खीरा और धान की खड़ी फसल पानी में डूबकर नष्ट हो चुकी है। किसानों ने अपनी जमा पूंजी लगाकर मेहनत से ये फसल तैयार की थी ताकि बाजार में बेचकर कर्ज चुकाया जा सके, लेकिन बाढ़ ने उनके सपनों को चकनाचूर कर दिया।ग्राम पंचायत कितना पुर के गांव घटगमा स्थित गौशाला में भी बाढ़ का पानी भर गया। ग्राम प्रधान सूरजपाल और सचिव नूरुद्दीन ने ग्रामीणों की मदद से अपनी जान जोखिम में डालकर पशुओं को पानी से बाहर निकाला और देर रात करीब 11 बजे उन्हें प्राथमिक विद्यालय में सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद ही पशुओं को राहत मिल सकी।बाढ़ का पानी स्थानीय पावर हाउस तक पहुंच गया है जिससे बिजली आपूर्ति बाधित होने का खतरा पैदा हो गया है।भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने प्रभावित गांवों का दौरा कर किसानों से वार्ता की और प्रशासन से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं एसडीएम नागेंद्र पांडे ने ट्रैक्टर से गांव-गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। नायब तहसीलदार अवधेश कुमार लगातार बाढ़ प्रभावित परिवारों के संपर्क में रहकर राहत कार्य में जुटे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |