Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः विधायक स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने बांटी राहत सामग्री! 200 से अधिक बाढ़ पीड़ित परिवारों को मिला खाद्यान्न किट, सरकार हर कदम पर साथ देने का आश्वासन


पीलीभीत। बुधवार को 128 विधानसभा बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और नदियों के उफान से कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इसी कड़ी में विकासखंड ललौरीखेड़ा के ग्राम पंचायत रमपुरा-उझेनियाँ में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। विधायक स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने स्वयं पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उन्हें राहत सामग्री के रूप में खाद्यान्न किट प्रदान कीं।

विधायक ने करीब 200 से अधिक प्रभावित परिवारों को खाद्यान्न किट उपलब्ध कराई और आश्वासन दिया कि किसी भी परिस्थिति में ग्रामीणों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा में प्रदेश सरकार पूरी गंभीरता से काम कर रही है और हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी।

राहत वितरण कार्यक्रम में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और एसडीएम श्रद्धा सिंह ने भी भागीदारी की। अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

ग्राम प्रधान भानु गंगवार ने राहत सामग्री प्राप्त करने वाले ग्रामीणों से संवाद किया और कहा कि पंचायत स्तर से भी हरसंभव मदद की जाएगी। इस अवसर पर प्रेमशंकर गंगवार, मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल कश्यप, महेश गंगवार सहित अनेक कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने राहत सामग्री पाकर आंशिक रूप से राहत महसूस की और विधायक व प्रशासनिक अधिकारियों का आभार जताया। लोगों का कहना था कि इस सहयोग से उन्हें कुछ दिनों के लिए खाद्य संकट से निजात मिलेगी।

विधायक ने बताया कि सरकार की ओर से जल्द ही और भी राहत कार्य किए जाएंगे। प्रभावित गांवों में चिकित्सा सुविधा, पशुओं के चारे की आपूर्ति और अस्थायी आवास की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी परिवार को सहायता से वंचित न रहने दिया जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |