जगदीशपुर: रामलीला का हुआ मंचन, श्री राम नें तोड़ा शिव धनुष! हुई पुष्प वर्षा ,गूंज उठी अयोध्या नगरी
September 30, 2025
जगदीशपुर/अमेठी। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बीतीं रात्रि में जीजीआईसी ग्राउंड में श्री रामलीला समिति के द्वारा रामलीला का मंचन हुआ । जिसमें पुष्प वाटिका, धनुष यज्ञ, परशुराम लक्ष्मण संवाद, सीता विदाई ,का सुन्दर दृश्य कलाकारों के मध्यम से एल ईडी के साथ मंच जगदीशपुर में दिखाया गया।राजा जनक जी स्वयंबर रचाते हैं और दूर दराज के राजाओं को निमंत्रण पत्र भेजते हैं।कहते हैं कि जो वीर पुरुष शिव धनुष का चिल्ला चढ़ायेगा उसी के साथ सीता जी जयमाल पहनाकर कर अपना जीवन साथी बनायेगी।फिर सभी राजाओं ने जोर अजमाइश कि लेकिन किसी राजाओं की जोर काम नहीं आई । तभी राजा जनक जी उदास हो जाते हैं। कहते कोई ऐशा कोई वीर पुरुष नहीं है जो शिव धनुष का चिल्ला चढ़ा सके। उसी स्वयंबर राम और लक्ष्मण भी पधारें होते हैं।तब मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम चन्द्र जी गुरु वाशिष्ठ की आज्ञा लेकर शिव धनुष का चिल्ला चढ़ा देते हैं और भरे स्वयंवर में सीता जी से नाता जोड़ लेते हैं ।तभी जय जय श्री राम का जयकारा गूंज उठता है जिसमें राम अमित कौशल, लक्ष्मण अंकित कौशल, सीता संजीत सोनी ,माली आशीष कौशल,रावण सोनू मौर्या,बाडासुर शिवप्रकाश कौशल,राजा जनक कन्हैया लाल यादव , परशुराम रमेश यादव इन सभी कलाकारों ने किरदार निभाया। जिसमें रामलीला समिति के उपाध्यक्ष रामहेत वैश्य जी ने गणेश जी की आरती और वन्दना कर के रामलीला को शुभ आरम्भ किया। अध्यक्ष प्रदीप सिंह,महासचिव विकास माहेश्वरी ,कोषाध्यक्ष दुर्गेश कुमार वैश्य, सचिव शीतला प्रसाद गुप्ता, डायरेक्टर कृष्ण मुरारी कौशल,सह डायरेक्टर सतीश वैश्य, अमित सोनी, कामता प्रसाद ,प्रचार एवम् प्रसार प्रबन्धक अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ टिक्कू से जानकारी प्राप्त हुई, और रामलीला समिति के सभी कलाकार व पदाधिकारी गढ़ मौके पर रहे मौजूद।
