रुद्रपुर। मदर इंडिया ग्लोबल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस आयोजन की गरिमा को बढ़ाया विद्यालय प्रबंधन की उपस्थिति ने कृविद्यालय निदेशक श्री अनमोल विज, प्रबंध निदेशक श्रीमती प्रियंका विज, श्री मनीष अरोरा, श्रीमती सिमरन अरोरा एडमिनिस्ट्रेटिव डायरेक्टर श्री ए. जे. बटसर,एवं प्रधानाचार्या श्रीमती साधना बटसर प्रबंधक राजेंद्र गोस्वामी अन्य सभी अध्यापकगण और स्टाफ सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ सभी ग्रैंडपेरेंट्स का मंच पर बैज पहनाकर स्वागत करने से हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि श्री अमर सिंह का विद्यालय परिवार द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया।विद्यार्थियों ने इस अवसर पर अपने दादा-दादी और नाना-नानी के सम्मान में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें सांस्कृतिक नृत्य, गीत, भाषण और नाट्य प्रस्तुति शामिल रहीं। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से यह संदेश दिया कि ग्रैंडपेरेंट्स परिवार के मार्गदर्शक, संस्कारदाता और बच्चों के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं।
इस दौरान कुछ ग्रैंडपेरेंट्स ने भी मंच पर आकर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यालय परिवार का आभार जताते हुए कहा कि यह दिन उनके लिए बेहद खास है क्योंकि बच्चों और परिवार के बीच संबंधों को और गहराई देने का अवसर मिला है। कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रैंडपेरेंट्स को विद्यालय की ओर से स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्या श्रीमती साधना बटसर ने अपने संबोधन में कहा “ग्रैंडपेरेंट्स परिवार की जड़ों की तरह होते हैं, जिनसे हमें संस्कार, अनुशासन और जीवन जीने की कला मिलती है। हमारे विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि बच्चों को अच्छे संस्कार और परंपरागत मूल्यों से जोड़ना भी है। आज का दिन हमारे लिए विशेष है क्योंकि हम अपने विद्यार्थियों के जीवन के सबसे बड़े प्रेरणास्त्रोत कृ उनके दादा-दादी और नाना-नानी कृ का सम्मान कर पा रहे हैं।”
अंत में सभी उपस्थित अतिथियों और ग्रैंडपेरेंट्स को पुल साइड जलपान के लिए आमंत्रित किया गया।गैडप्रेंटस ने स्विमिंग पुल के किनारे मनमोहक वातावरण का आनंद उठाया विशेष रूप से, इस अवसर पर सभी ग्रैंडपेरेंट्स का फीडबैक वीडियो रिकॉर्ड किया गया, जिसमें उन्होंने विद्यालय की पहल की सराहना की और अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की। सभी के चेहरों पर खुशी और गर्व साफ झलक रहा था। यह आयोजन विद्यालय परिवार के लिए एक यादगार और प्रेरणादायी पल बनकर सभी के हृदय में अंकित हो गया।
