Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊःअवैध अतिक्रमण के विरुद्ध जोन 06 अंतर्गत चला विशेष अभियान, हुई कार्यवाही


लखनऊ। शुक्रवार को जोन 06 अंतर्गत वार्ड हैदरगंज द्वितीय क्षेत्र में तेज पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के निस्तारण हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

इस दौरान बुद्धेश्वर चैराहा से माँ कृपा लॉन तक मार्ग पर किए गए अवैध अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया गया। कार्रवाई के अंतर्गत लगभग 10 ठेले, 25 अस्थायी दुकानें, लकड़ी की गुमटी, 3 लोहे के काउंटर, 2 लोहे की बेंच, 1 लोहे की टेन्ट वाली मेज एवं 3 लोहे के टेबल को हटाकर जब्त किया गया।

इस कार्रवाई में जोनल अधिकारी जोन 06  मनोज यादव, कर अधीक्षक विजय शंकर, राजस्व निरीक्षक ओम प्रकाश यादव, कर निरीक्षक धर्मदेव तथा नगर निगम की 296 टीम उपस्थित रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |