Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः जीआईसी में करियर मेले का आयोजन, छात्रों को मिला मार्गदर्शन


निंदूरा /बाराबंकी। स्थानीय राजकीय इंटर कॉलेज में सोमवार को करियर मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा और विशिष्ट अतिथि एसडीएम फतेहपुर कार्तिकेय सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया।विधायक वर्मा ने छात्रों को लक्ष्य निर्धारण, मेहनत और हुनर के महत्व पर प्रेरित करते हुए कहा कि बिना प्रतियोगी परीक्षा के भर्ती अब संभव नहीं है, इसलिए अनुशासन और संकल्प के साथ तैयारी जरूरी है। वहीं, एसडीएम ने छात्रों से फोकस बनाकर समाज सेवा की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, समय प्रबंधन और कैरियर विकल्पों पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान विज्ञान, स्वास्थ्य और व्यावसायिक शिक्षा से जुड़े स्टाल भी लगाए गए, जिनका अतिथियों ने निरीक्षण किया।विद्यालय प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह ने अतिथियों का आभार जताते हुए छात्रों से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |